धराली में आए भयंकर सैलाब के बाद प्रशासन ने 68 लापता लोगों की सूची जारी की है. रेस्क्यू ऑपरेशन में सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और आईटीबीपी सक्रिय हैं और अभी भी मलबा हटाने का कार्य जारी है. लापता लोगों में नेपाली नागरिक, सेना के जवान, धराली और आसपास के क्षेत्र के लोग भी शामिल हैं.