उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में दहेज की मांग को लेकर एक 23 वर्षीय महिला गुलफिजा की मौत हुई है. आरोप है कि ससुराल वालों ने गुलफिजा को तेजाब पीने के लिए मजबूर किया जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई थी. गुलफिजा की शादी करीब एक साल पहले डिडौली थाना क्षेत्र के कालाखेड़ा गांव में परवेज से हुई थी.