बरेली के फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल का हार्ट अटैक से निधन हो गया था. वे पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह की बैठक में शामिल थे और अचानक अस्वस्थ होकर अस्पताल ले जाए गए थे. PM मोदी और CM योगी आदित्यनाथ ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए संवेदनाएं प्रकट कीं.