हलाल सर्टिफिकेट मुस्लिम धर्म के हिसाब से खाने-पीने की चीजों की वैधता की गारंटी देता है. भारत में हलाल सर्टिफिकेशन FSSAI नहीं देता, बल्कि कुछ प्राइवेट कंपनियां इसे जारी करती हैं. कई बार फर्जी हलाल सर्टिफिकेट जारी होने के आरोप लगते हैं, जिससे यूपी सरकार ने बैन करने का फैसला लिया है.