BHU के तेलुगु विभाग में पूर्व और मौजूदा एचओडी के बीच पद को लेकर विवाद हुआ था. पूर्व एचओडी बुदाती वेंकटेश्वरलु ने प्रो. चल्ला रामचंद्रमूर्ति की हत्या करवाने के लिए बदमाशों को पैसे दिए थे. 28 जुलाई को बदमाशों ने प्रो. रामचंद्रमूर्ति पर लोहे की रॉड से हमला किया था, जिससे वे घायल हो गए थे.