डोनाल्ड ट्रंप जूनियर अपनी पत्नी के साथ कड़ी सुरक्षा के बीच आगरा में ताजमहल का दीदार करने पहुंचे. उन्होंने ताजमहल की खूबसूरती देखी और शाहजहां-मुमताज की मोहब्बत की कहानी का इतिहास जाना. जूनियर ट्रंप भारत दौरे पर हैं और उदयपुर में एक एनआरआई बिजनेसमैन की शादी में शामिल होने वाले हैं.