बहराइच में SIR प्रक्रिया में लापरवाही की वजह से बीएलओ के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं. जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने सभी बीएलओ को चेतावनी देते हुए एसआईआर प्रक्रिया जल्द पूरा करने का निर्देश दिया है. वर्तमान में एसआईआर प्रक्रिया में केवल बीस प्रतिशत कार्य पूर्ण हुआ है जबकि दस दिन शेष बचे हैं.