नोएडा के जिला अस्पताल ने जेम पोर्टल के जरिए वेटरनरी सिरिंज का ऑर्डर देकर गंभीर प्रशासनिक लापरवाही की है तीन स्तर की जांच के बाद भी फार्मासिस्ट, एसएमओ स्टोर और सीएमएस ने वेटरनरी सिरिंज का ऑर्डर पहचानने में चूक की सप्लाई आने पर जब बॉक्स खोले गए तो पता चला कि सिरिंज केवल जानवरों के उपयोग के लिए निर्धारित थे