STF ने कफ सिरप तस्करी मामले में अमित सिंह टाटा और आलोक सिंह की पुलिस कस्टडी रिमांड प्राप्त की है. रिमांड अवधि 12 दिसंबर सुबह दस बजे से शुरू होकर 14 दिसंबर शाम पांच बजे तक जारी रहेगी. एसटीएफ आरोपियों से कफ सिरप तस्करी के वित्तीय लेनदेन और फर्जी फर्मों के नेटवर्क की गहन पूछताछ करेगी.