सीतापुर में जिला प्रशासन ने समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चला दिया. कार्रवाई के लिए 4 बुलडोजर लगाए गए, जिन्होंने करीब 2500 वर्ग फीट क्षेत्र में बने भवन को जमींदोज कर दिया. प्रशासन का दावा है कि यह कार्यालय सरकारी नजूल भूमि पर अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था.