मुजफ्फरनगर पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया जो कबूतरों पर LED लाइट बांधकर ड्रोन जैसी अफवाह फैला रहे थे. ग्रामीणों में रात के समय लाल-हरी लाइटों वाले ड्रोन उड़ने की अफवाह फैलने से भय का माहौल बन गया था. पुलिस ने जटवाड़ा गांव में कबूतरों को पकड़कर उनके पैरों और गले में लगी LED लाइटें बरामद कीं.