प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर उत्तर प्रदेश के 14 शहरों में नमो मैराथन का आयोजन किया गया. नमो मैराथन की थीम आत्मनिर्भर भारत, फिट इंडिया और नशा मुक्त भारत रखी गई है. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में नमो मैराथन का शुभारंभ किया.