फिरोजाबाद के टूंडला में निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का हिस्सा गिरने से पांच मजदूर घायल हो गए हैं. हादसा तब हुआ जब ओवरब्रिज की अंतिम कंक्रीट परत डालते समय शटरिंग नीचे आ गई थी. घायल मजदूरों में से चार को जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, हालत स्थिर है.