KGMU प्रशासन ने कैंपस में बनी अवैध मजारों को हटाने के लिए एक बार फिर 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है. प्रोफेसर केके सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला प्रशासन और पुलिस को फिर एक बार जानकारी भेज दी गई है. उन्होंने बताया कि प्रशासन इन अवैध मजारों को हटाना चाहता है. पहले कुछ मजारें हटाई भी गईं लेकिन फिर बन गई.