लखनऊ में 19 वर्षीय अक्षत प्रताप सिंह ने अपने पिता मानवेंद्र सिंह की लाइसेंसी राइफल से हत्या की। अक्षत ने पिता का शव आरी से काटकर हाथ, पैर, सिर अलग फेंक दिए और धड़ को नीले ड्रम में छिपा दिया था। हत्या के बाद अक्षत ने पिता की गुमशुदगी की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई और सुसाइड की कहानी भी बताई।