लखनऊ की अदालत में वकील नृपेंद्र पांडेय ने राहुल गांधी के खिलाफ एक याचिका दायर की है. याचिका में राहुल गांधी के बयान को राष्ट्रविरोधी और भारत की एकता के खिलाफ बताया गया है. वकील ने मांग की है कि राहुल गांधी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को राजद्रोह की धाराओं में दंडित किया जाए.