कानपुर में पुलिस ने लूट के आरोपी मुन्ना खान को 17 अप्रैल की रात गोली मारकर हैलट अस्पताल में भर्ती कराया था पैर में गोली लगने के बावजूद घायल मुन्ना खान ने चार पुलिसकर्मियों को चकमा दिया और फरार हो गया मुन्ना के फरार होने के बाद पुलिस ने पूरे शहर में सघन नाकेबंदी कर ढाई घंटे की मशक्कत के बाद उसे गिरफ्तार किया