हापुड़ जिले के रतनगढ़ गांव में पिछले तीस वर्षों से कोई पुलिस शिकायत या एफआईआर दर्ज नहीं हुई है. रतनगढ़ गांव के लगभग पचास परिवारों के बीच छोटे-मोटे झगड़ों को बड़े बुजुर्ग आपसी समझौते से सुलझाते हैं. यह गांव पूर्ण साक्षर और नशा मुक्त है, जहां सभी निवासी शिक्षित होकर नौकरी करते हैं.