उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के भरुआ सुमेरपुर में इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन से एक यात्री गिर गया था गिरने के बाद गार्ड ने ट्रेन को रुकवाया और करीब तीन किलोमीटर पीछे जाकर घायल यात्री को केबिन में रखा घायल यात्री सुरेंद्र वर्मा परिवार के साथ यात्रा कर रहे थे और लघुशंका के लिए गेट की तरफ गए थे