उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र में ओवरलोड ट्रक चालकों ने सड़क पर बड़े पत्थर गिरा दिए. पत्थरों के कारण हाईवे पर कई वाहनों के टायर पंचर हो गए और यात्री गर्मी में घंटों फंसे रहे. दादरी थाना पुलिस और ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी की मदद से पत्थर हटाने का कार्य शुरू किया.