गोरखपुर की रुंगटा इंडस्ट्रियल प्राइवेट लिमिटेड ब्रान आयल रिफाइनरी में सुबह से आग बुझाने की कोशिश जारी है. दमकल की 20 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं लेकिन फ्यूल लीकेज के कारण आग पर अभी तक काबू नहीं पाया जा सका है. जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि आग बुझने के बाद भी फ्यूल होने के कारण फिर से भड़क जाती है.