उत्तर प्रदेश के इटावा में शुक्रवार को हेलीकॉप्टर जैसा दिखने वाला ड्रोन खेत में गिर गया, जिससे हड़कंप मच गया. ड्रोन एलएटी एयरोस्पेस कंपनी का था, जिसे नागरिक उड्डयन विभाग से उड़ाने की अनुमति प्राप्त थी. यह ड्रोन फिक्स्ड विंग यूएवी था, जो इलेक्ट्रिक मोटर से चलता है और तीन से चार किलो तक वजन उठा सकता है.