बुलंदशहर के अनूपशहर में चार बदमाशों ने CBI अफसर बनकर व्यापारी के घर में घुसकर लूटपाट की. बदमाशों ने हथियार के बल पर परिवार को बंधक बनाकर पांच लाख रुपये और जेवरात लूटे. लुटेरों ने व्यापारी के बेटे को कब्जे में होने का दावा कर परिवार को आतंकित किया.