लखनऊ में CBI ने अमेरिकी नागरिकों को निशाना बनाने वाले अवैध कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है. साथ ही एक साल से फरार साइबर फ्रॉड का नेटवर्क चलाने वाले विकास कुमार को गिरफ्तार किया गया है. छापेमारी में 14 लाख रुपये नकद, कई मोबाइल फोन, साइबर फ्रॉड दस्तावेज और 52 लैपटॉप बरामद हुए हैं.