उत्तर प्रदेश में ब्राह्मणों के मुद्दे को लेकर सभी राजनीतिक दल अपनी चुनावी रणनीतियां तैयार कर रहे हैं. समाजवादी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में ब्राह्मणों को टिकटों में प्राथमिकता दे सकती है. बहुजन समाज पार्टी, कांग्रेस और क्षेत्रीय दल ब्राह्मणों को साथ लाने का प्रयास कर रहे हैं.