बरेली हिंसा के आरोपी डॉक्टर नफीस खान और नदीम खान पर फर्जी आईएमसी पत्र बनाने का मुकदमा दर्ज किया गया है. फर्जी पत्र का उद्देश्य मौलाना तौकीर रजा के धरने के लिए लोगों को बुलाना और प्रशासन को गुमराह करना था. बरेली हिंसा मामले में अब तक 126 लोगों को आरोपी बनाया गया है और 83 की गिरफ्तारी हो चुकी है.