इलाहाबाद हाई कोर्ट ने प्रयागराज के धूमनगंज थाना के दो पूर्व इंस्पेक्टरों की भूमिका पर कड़ी नाराजगी जताई है. कोर्ट ने कहा कि पैसों की वसूली के एक दीवानी विवाद में पुलिस ने खुद को सिविल कोर्ट में बदल लिया. कोर्ट ने पुलिस कमिश्नर को निर्देश दिया है कि दोनों इंस्पेक्टरों को 31 मार्च को अदालत में उपस्थित किया जाए.