अलीगढ़ में राजस्व अधिकारियों के घर पहुंचने के बाद दिहाड़ी मजदूर इस्माइल की दिल का दौरा पड़ने से मौत हुई. इस्माइल ने 2014 में निजी बैंक से घर गिरवी रखकर ऋण लिया था और हाल में एक किस्त चुकाने में असमर्थ रहा था. मजदूर के परिवार ने अधिकारियों पर उत्पीड़न और धमकी देने का आरोप लगाया तथा हत्या का मामला दर्ज कराया है.