शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के साथ विवाद के बाद बरेली सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने इस्तीफा दिया था. अलंकार अग्निहोत्री ने आज वाराणसी में शंकराचार्य से मुलाकात कर केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध जताया. उन्होंने एससी-एसटी एक्ट को देश का सबसे बड़ा काला कानून बताया और इसके विरुद्ध 6 फरवरी तक अल्टीमेटम दिया है.