हरदोई जिले में नृसिंह भगवान मंदिर के प्रांगण में हाईटेंशन लाइन टूटने से गंभीर हादसा हुआ. मंदिर परिसर में भक्त प्रसाद चढ़ा रहे थे तभी 11 हजार केवी की लाइन टूटकर टीन के शेड पर गिर गई और स्पार्किंग हुई. हादसे में पुजारी के 16 वर्षीय पुत्र कार्तिकेय मिश्र की मौके पर ही झुलसने से मौत हो गई.