एके-203 राइफल भारत में इंडो-रशियन राइफल्स प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में स्वदेशी तकनीक से बन रही है. यह राइफल एक मिनट में 700 राउंड फायर कर सकती है और इसकी प्रभावी रेंज 800 मीटर है. अगस्त 2023 से अब तक 48 हजार राइफल्स का निर्माण हो चुका है और सालाना डेढ़ लाख राइफल बनाने का लक्ष्य है.