भीलवाड़ा के नंदराय गांव के सरकारी स्कूल के दो शिक्षकों ने अपने खर्च पर पांच शीर्ष छात्र को हवाई यात्रा करवाई शिक्षक अजय कुमार ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले छात्रों को हवाई यात्रा का वादा किया था इस पहल के बाद 52 छात्रों में से 48 ने 70% से अधिक अंक प्राप्त कर स्कूल के परिणामों में सुधार दिखाया