पांचना बांध के पानी को लेकर किसान आंदोलन लगातार 12वें दिन जारी है. एक ओर पानी के लिए प्रदर्शन चल रहा तो दूसरी ओर 39 गुर्जर बहुल गांवों के लोग बांध की निगरानी कर रहे हैं. बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण लगातार दूसरे दिन दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक पर इकट्ठा हो गए.