जयपुर-अजमेर हाईवे पर सिलेंडर से भरे ट्रक और केमिकल टैंकर की भिड़ंत के कारण करीब 6 घंटे तक आवागमन बाधित रहा. हादसे के बाद सिलेंडरों में लगातार धमाके होते रहे, जिससे आसपास के खेतों में सिलेंडर भी गिर गए थे. प्रशासन ने रात भर कड़ी मेहनत कर ट्रैफिक को डायवर्ट कर जाम को लगभग पांच किलोमीटर तक सीमित किया.