राजस्थान के उदयपुर में पेसिफिक डेंटल कॉलेज की फाइनल ईयर की छात्रा श्वेता सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या की. मृतक छात्रा ने सुसाइड नोट में कॉलेज के कुछ स्टाफ पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. श्वेता सिंह जम्मू की रहने वाली थी, और पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है.