सुप्रीम कोर्ट ने बलवंत सिंह राजोआना की दया याचिका पर केंद्र सरकार को दो सप्ताह में निर्णय लेने का आदेश दिया है यदि केंद्र सरकार निर्धारित समय में फैसला नहीं करती है तो कोर्ट खुद याचिका की मेरिट पर सुनवाई करेगा राजोआना 29 वर्षों से जेल में है और 15 वर्षों से मौत की सजा भुगतते हुए कैदी के रूप में बंद है