ठाणे महानगरपालिका ने मुंब्रा के खान कंपाउंड में अवैध इमारतों पर पुनः तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू की है कुछ दिन पहले महापालिका ने खान कंपाउंड की सत्रह अवैध इमारतों को ध्वस्त कर दिया था कार्रवाई के दौरान शील डायघर इलाके में पुलिस बल और राज्य आरक्षित पुलिस बल तैनात किए गए हैं