मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने बैंकॉक से आए विदेशी यात्री के ट्रॉली बैग में दो सिलवरी गिबन बरामद किए सिलवरी गिबन इंडोनेशिया के जावा द्वीप की लुप्तप्राय प्रजाति का वन्यजीव है, जिनमें से एक जीवित और एक मृत मिला जांच में पता चला कि यात्री का यात्रा मार्ग मलेशिया से थाईलैंड होते हुए भारत तक सिंडिकेट ने बनाया था