मुंबई के मुलुंड इलाके में मेट्रो निर्माण कार्य के दौरान एक भारी स्लैब ऑटो-रिक्शा पर गिर गया. हादसे के बाद के वीडियो में ऑटो के अंदर फंसी एक सवारी को लोग बाहर निकालने की कोशिश करते दिखे. घटना में दो लोग घायल हुए, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनका इलाज चल रहा है.