मुंबई के पायधुनी इलाके में एक परिवार के चार सदस्यों की संदिग्ध फूड पॉइजनिंग के बाद मौत हुई है. परिवार ने रात में बिरयानी खाने के बाद तरबूज खाया था, जिससे उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी. चारों सदस्यों को जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.