मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रधानमंत्री के नाम पर फर्जी लेटर के जरिए उगाही करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया. आरोपियों ने खुद को पत्रकार बताकर एक सामाजिक कार्यकर्ता से चार लाख रुपये की उगाही का प्रयास किया था. आरोपियों ने सोशल मीडिया पर संपर्क कर भरोसा जीतने के बाद प्रधानमंत्री के नाम से फर्जी बधाई पत्र भेजा था.