मुंबई के जवेरी बाजार के नाइन सिल्वर ज्वेलरी के अकाउंटेंट पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है. अविश जैन ने सॉफ्टवेयर में रिकॉर्ड हटाया और घाटा दिखाकर पैसे अपने करीबियों के खातों में ट्रांसफर किए. स्टॉक के ऑडिट में करीब 200 किलो चांदी गायब पाई गई, जिसकी कीमत करोड़ों रुपये में आंकी गई है.