महाराष्ट्र सरकार ने इजरायल-ईरान संघर्ष के बीच ईंधन आपूर्ति संकट से निपटने के लिए विशेष एहतियात बरत रही है. छत्रपति संभाजीनगर में सरकारी और आपातकालीन वाहनों के लिए ईंधन का आरक्षित स्टॉक रखने के निर्देश दिए गए हैं. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आम लोगों से घबराहट में खरीदारी नहीं करने की अपील की है.