मुंबई के पास कर्जत में मुस्लिम समुदाय के लिए हलाल लाइफस्टाइल टाउनशिप को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ है नेशनल ह्यूमन राइट्स कमीशन ने महाराष्ट्र सरकार को इस टाउनशिप के नाम और स्वरूप पर नोटिस जारी किया है शिकायत में कहा गया है कि धर्म आधारित कॉलोनी संविधान के बराबरी और भेदभाव न करने के सिद्धांत का उल्लंघन करती है