महाराष्ट्र के बीड जिले के गणपति मंदिर में 100 वर्षों से छत से प्रसाद फेंकने की अनोखी परंपरा है. श्रद्धालु मंदिर में पूजा के बाद प्रसाद को हाथों की बजाय उल्टी छतरियों से ग्रहण करते हैं. गौरी पूजन के दौरान मंदिर में बड़ी मात्रा में प्रसाद बनता है जिसे छत से फेंककर वितरित किया जाता है.