दिल्ली के विवेक विहार इलाके में आज तड़के B-13 बिल्डिंग के दूसरे फ्लोर पर भीषण आग लगी थी.आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की चौदह गाड़ियों ने आग बुझाने का कार्य किया.आग में झुलसकर चार लोगों की मौत हो गई जबकि बारह से चौदह लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया.