कोलकाता और आसपास के इलाकों में रात भर हुई भारी बारिश से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित और यातायात ठप हो गया है. कोलकाता के कई क्षेत्रों में घुटनों तक पानी भर जाने से सड़कों पर नाव चलाने की स्थिति उत्पन्न हो गई है. कोलकाता नगर निगम के आंकड़ों के अनुसार गरिया कामदहारी में सबसे अधिक तीन सौ बत्तीस मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है.