प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच SCO से पहले खास द्विपक्षीय वार्ता हुई. मोदी ने चीन के साथ आपसी विश्वास, सम्मान और संवेदनशीलता के आधार पर संबंध बढ़ाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की. शी जिनपिंग ने दोनों देशों के बीच आपसी सहयोग को लेकर सहमति जाहिर की और सकारात्मक संकेत दिए.