जम्मू-कश्मीर के राज्यसभा चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस के तीन और बीजेपी के एक उम्मीदवार विजयी हुए हैं. उमर अब्दुल्ला ने बीजेपी को मिले चार अतिरिक्त वोटों पर सवाल उठाए और संभावित क्रॉस वोटिंग की जांच की मांग की. नेशनल कॉन्फ्रेंस के चौधरी मोहम्मद, सज्जाद किचलू और गुरविंदर सिंह ओबेरॉय ने राज्यसभा चुनाव में जीत हासिल की है.