लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने 64 देशों के साथ ग्रुप्स बनाए हैं, जिससे पारंपरिक डिप्लोमेसी को समर्थन मिलेगा सांसदों के बीच संवाद, सहयोग और भरोसा बढ़ाने के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता इन ग्रुप्स का नेतृत्व करेंगे पहले चरण में कई प्रमुख देशों को शामिल किया गया है, जिसमें अमेरिका, रूस, फ्रांस, जापान और सऊदी अरब शामिल हैं